देश

मऊ दंगों के बाद योगी के काफिले पर मुख्तार ने करवाया था हमला, जानें कैसे बाल-बाल बचे थे आज के सीएम

Mukhtar Ansari Death: माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है. शनिवार सुबह उसका शव पैतृक गांव मुहम्मदाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वह पिछले 3 साल से बांदा जेल में भर्ती था. 2 दिन पहले भी उसकी तबीयत खराब होने पर उसे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आज अचानक तबीयत खराब होने पर उसे हाॅस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां उसे बचाया नहीं जा सका. ऐसे में उसकी मौत के बाद उसके पुराने किस्सों की अब लोग चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में आइये जानते हैं वह किस्सा जब योगी के काफिले पर मुख्तार से हमला कराया था…

साल 2005 की बात है मऊ में दंगा हुआ था. दंगे का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा. दंगों के एक साल बाद 2006 में गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार को चुनौती दी कि वे दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाएंगे. जब वह गोरखपुर से मऊ के लिए निकले तो उन्हें दोहरीघाट में रोक दिया गया था. इसके ठीक 2 साल बाद 2008 में योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि उनकी हिंदू युवा वाहिनी आजमगढ़ को आतंकवाद से मुक्त कराएगी.

पहले से सुनियोजित था हमला

7 सितंबर 2008 को आजगढ़ में डीएवी काॅलेज मैदान में हिंदू युवा वाहिनी की रैली थी. सीएम योगी उसमें मुख्य स्पीकर थे. रैली की सुबह सांसद योगी गोरखपुर से 40 वाहनों के साथ काफिले के साथ आजमगढ़ के लिए निकले. योगी काफिले में लाल रंग की एसयूवी में सवार थे. जैसे ही काफिला आजमगढ़ के नजदीक पहुंचा 100 चार पहिया वाहन और सैकड़ों बाइक भी सीएम के काफिले में जुड़ चुकी थीं. इस दौरान एक पत्थर सीएम योगी की गाड़ी पर आकर लगा. हमला पहले से सुनियोजित था.

गाड़ी बदलने के कारण बच गई जान

पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जब मऊ का दंगा हुआ उस समय मुख्तार खुली जीप से घूमा करता था. उस दौरान योगी वहां दौरा करने के लिए आ रहे थे. जैसे ही योगी काफिले के बाद मऊ में प्रवेश करते हैं उस वक्त उन पर बड़ा हमला होता है. हालांकि गनीमत यह रही कि योगी ने हमले से पहले ही गाड़ी बदल ली थी. इससे समझा जा सकता है कि हमला कितना सुनियोजित था.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

6 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

30 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

30 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

59 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago