देश

Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी की अचानक ब‍िगड़ी तबीयत, बांदा मेड‍िकल कॉलेज में भर्ती, बेटों ने क‍िया ये दावा

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उनको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसको लेकर उनके बेटे अब्बास और उमर अंसारी ने दावा किया है और एक फेसबुक पोस्ट भी शेयर की है. इस खबर के बाद से शासन-प्रशासन में हड़कम्प मच गया है. बता दें कि 6 अप्रैल, 2021 को पंजाब के रोपड़ की रूपनगर जेल से मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में ट्रांसफर किया गया था. हाल ही में मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों पर तमाम आरोप लगाए थे. यहां तक कि कुछ दिनों पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए के हुई पेशी के दौरान मुख्तार ने दावा किया था कि उनको खाने में जहर देकर मारने कोशिश की गई.

इस शिकायत के बाद शासन ने एक्शन भी लिया था और बांदा मंडलीय कारागार के जेलर व दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था. बता दें कि मुख्तार ने इस सम्बंध में एक शिकायत की थी, जिसमें दावा किया था कि 40 दिन पहले खाने में किसी प्रकार का कोई धीमा जहर दिया गया, जिसके चलते खाना चखने वाले जेल स्टाफ की भी तबीयत खराब हो गई थी. इसी के साथ ये भी कहा था कि बांदा कारागार में जान का खतरा हो गया है. कोई भी अनहोनी हो सकती है. इसी के साथ ही मुख्तार ने 19 मार्च को एक बार फिर से खाने में जहर दिए जाने की बात कही थी. इस शिकायत के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर इलाज कराए जाने के निर्देश दिए गए थे.

ये भी पढ़ें-Holi-2024: दहकते अंगारे में नंगे पांव दौड़े बुजुर्ग और युवा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह, जानें क्या है इस गांव की परम्परा

मुख्तार के वकील ने दिया था प्रार्थना पत्र

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने मुख्तार की ओर से जज कमलकांत श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर बांदा जेल में जान का खतरा बताया था. जज को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि 19 मार्च 2024 को उन्हें (मुख्तार अंसारी को) जो भोजन दिया गया उसमें कोई विषाक्त पदार्थ था, जिसके खाने से वह गंभीर बीमार हो गए. हाथ-पैर की नसों में बहुत दर्द है. हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं. तो वहीं बांदा जेल के डिप्टी जेलर ने पेश होकर मुख्तार के बीमार होने की जानकारी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

6 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

25 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

1 hour ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago