दुनिया

पाकिस्तान में चीन विरोधी मजीद बिग्रेड ने किया दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला, करती है इस चीज का विरोथ

पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन, तुर्बत में पीएनएस सिद्दीकी पर बड़ा हमला किया गया. वहीं पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सोमवार रात बलूचिस्तान प्रांत के एक अहम नौसैन्य अड्डे पर किए गए हमले को नाकाम करते हुए चार चरमपंथियों को ढेर कर दिया. सरकार और पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्दीकी वायु स्टेशन को हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ( बीएलए ) की मजीद ब्रिगेड ने तुरबत में नौसेना एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि बीएलए को पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है.

मारे गए घुसपैठिए

बलूचिस्तान के तुरबत जिले में स्थित नौसेना के अड्डे में घुसने की कोशिश कर रहे चरमपंथियों को मार दिया गया है. हालांकि सेना ने इसे लेकर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं बाद में सेना द्वारा बयान जारी किए जाने की उम्मीद है. बता दें कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को बीएलए और इस्लामी चरमपंथी अक्सर निशाना बनाते रहे हैं. पिछले हफ्ते इसी प्रांत में स्थित ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे आठ आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था.

चीन विरोधी है मजीद बिग्रेड 

मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान प्रांत में चीन के निवेश का विरोध करती है और चीन और क्षेत्र के संसाधनों का दोहन करने का  पाकिस्तान पर आरोप लगाती है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बीएलए ने दावा किया था कि उसके लड़ाके एयरबेस में घुस गए हैं. बता दें कि चीनी ड्रोन भी इस बेस पर तैनात हैं. हमले के बाद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी केच ने टीचिंग हॉस्पिटल तुरबत में आपातकाल लगा दिया गया था. वहीं सभी डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था. तुर्बत में हुआ यह हमला बीएलए मजीद ब्रिगेड द्वारा सप्ताह का दूसरा और इस साल का तीसरा हमला है. इससे पहले 29 जनवरी को इसने सैन्य खुफिया मुख्यालय माच शहर को निशाना बनाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , ग्वादर ने 20 मार्च को और आज तुर्बत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयरबेस पर हमला किया.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

29 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

39 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago