प्रतीकात्मक तस्वीर
बिन बुलाए कहीं पर भी मेहमानवाजी की गंदी आदत नहीं पालनी चाहिए. यह आपके लिए कभी-कभी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. मुंबई के गोरेगांव में ऐसा ही कुछ एक युवक के साथ हुआ. पहले तो युवक को मेजबानों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली. इसके बाद जिस स्कूटर से युवक विवाह स्थल पर पहुंचा था, वह भी किसी ने चोरी कर लिया. अब युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.
जानाकारी के मुताबिक 13 जून को गोरेगांव का रहने वाला जावेद कुरैशी (24) अपने एक चचेरे भाई और कुछ अन्य साथियों के साथ तफरी के लिए बाहर निकला था. जोगेश्वरी के पास इन लोगों ने एक कम्युनिटी हॉल देखा, जहां पर शादी की पार्टी चल रही थी. जावेद ने बाकी साथियों को इशारा किया और सभी शादी की पार्टी में फ्री का दावत उड़ाने चल दिए.
युवकों खाते-पीते देख मेजबानों को थोड़ा शक हुआ. क्योंकि, दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते और पहचानते थे. जब इनसे पुछताछ की जाने लगी तो सारा माजरा समझ आ गया. हालांकि, यहां के मेजबान काफी कठोर दिल निकले और युवकों पर हमला बोल दिया. इस दौरान जावेद की पिटाई कर दी गई. जैसे-तैसे पीछा छुड़ाकर जावेद पार्टी हॉल से बाहर भाग आया. लेकिन, उसकी स्कूटी पार्किंग में ही छूट गई. फिर उसने एक अनजान शख्स को चाबी देते हुए अपनी स्कूटी पार्किंग से लाने की गुजारिश की.
ये भी पढ़ें: …तो इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल को बंगाल का स्थापना दिवस न मनाने के लिए लिखा पत्र, बताया इसका इतिहास
अनजान शख्स स्कूटी लाने के लिए पार्किंग में घुसा तो जरूर लेकिन वहीं से रफ्फू-चक्कर हो गया. जावेद ने बाद में इसकी शिकायत ओशिवारा थाने में दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal, 14 October 2026 : आज चंद्रदेव के वृश्चिक राशि में आने से…
AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…