देश

Adipurush Row: BKU से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर, लेखक-निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

Adipurush Row: फिल्म आदिपुरुष में सनातन धर्म के अपमान का आरोप लग रहा है और इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन अब तेज हो गया है. इस प्रदर्शन में हिंदुओं के साथ ही अब मुस्लिम भी उतर आए हैं और फिल्म को बैन करने और निर्देशक के साथ ही लेखक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर भी दी है. इस सम्बंध में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने यूपी की राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है और फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की है.

आदिपुरुष फिल्म के विरोध में सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन के हिंदुओं के साथ ही मुस्लिम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम चौधरी और कार्यकर्ताओं ने डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला, निर्देशक ओम राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की. फहीम सिद्दीकी ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म ने सनातन धर्म का अपमान किया है. आक्रोशित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. बवाल बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया और कार्यवाई का भरोसा भी दिया.

ये भी पढ़ें- भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी को ‘एंग्री बर्ड’ बना दिया- ‘आदिपुरुष’ पर भड़के भूपेश बघेल

प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम पदाधिकारियों ने कहा कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर बनी आदिपुरुष फिल्म में प्रभु श्रीराम का रोल कर रहे कलाकारों के संवाद बिल्कुल भी अच्छे ढंग से नहीं बोले गए हैं. वहीं बजरंगबली का रोल कर रहे कलाकार के मुख से निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया है. इस फिल्म के संवाद से लेकर कुछ चित्रण, पोशाक बेहद गलत और अमर्यादित है, जिससे सनातन धर्म को जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

लेखक-निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

फहीम सिद्दीकी ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई गई है. फिल्म के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. इसी के साथ तत्काल लेखक और निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों के ज्ञापन दिया है. साथ ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

13 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

14 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

57 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago