देश

Adipurush Row: अयोध्या में ‘आदिपुरुष’ पर हुआ बवाल, श्रीराम सेना ने थियेटर के अंदर रुकवाई फिल्म, दर्शकों को निकाला बाहर

Adipurush Row: भगवान श्रीराम पर बनी फिल्म आदिपुरुष के थियेटर में लगने के बाद भी तगड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है. आदिपुरुष को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. अब राम की नगरी अयोध्या में भी फिल्म को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है. यहां एकमात्र थियेटर में लगी फिल्म आदिपुरुष को हिंदू संगठनों ने बंद करा दिया है और दर्शकों को भी बाहर निकाल दिया.

थिएयर से लोगों को निकाला बाहर

खबर सामने आ रही है कि फिल्म आदिपुरुष को लेकर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने पैराडाइज थिएटर में सोमवार की रात में जाकर पहले तो फिल्म के प्रसारण पर रोक लगवा दी. इसके बाद घूम-घूमकर थिएटर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. इस दौरान फिल्म के विरोध में लोगों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए.

फिल्म के प्रसारण को लेकर दिनेश सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ अयोध्या में सूर्य कुंड पर प्रभु श्रीराम के लेजर शो द्वारा अनवरत कथा का प्रसारण चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक एवं सभ्यता से अलग परिधानों में निर्मित फिल्म का प्रसारण अयोध्या में किया जा रहा है, जोकि सनातन धर्म और संस्कृति के विरुद्ध है, जिसको देखकर युवा भ्रमित होंगे और सनातन परंपराओं से लोगों का विश्वास विमुख होगा व आस्था एक कहानी के रूप में रह जाएगी. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म को उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द बैन करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Temple: राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने दिया करोड़ों रुपये का दान, बढ़ते ही जा रही है रकम

श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता उर्फ योगी ने अयोध्या की समस्त जनता से निवेदन किया कि ऐसी फिल्मों का बहिष्कार करें, जिससे प्रभु श्री राम की संस्कृति सुरक्षित रह सके. श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में इस तरह की फिल्मों का पूर्ण रूप से बहिष्कार होना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह ने शासन से मांग की कि अयोध्या के सभी थियेटरों में रामायण कथा का प्रसारण प्रतिदिन एक शो में अवश्य किया जाए. इसी के साथ श्रीराम सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ बाकायदा झंडे लहराए और जय श्री राम के नारे लगाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

16 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

33 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago