देश

Muzaffarnagar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के 6 लोगों की मौत, जा रहे थे हरिद्वार, ट्रक के नीचे घुसी अनियंत्रित कार

Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा खबर मुजफ्फरनगर से सामने आ रही है. मंगलवार (14 नवंबर) की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद कोहराम मच गया है. ये हादसा हाईवे पर हुआ है, जब अनियंत्रित कार ट्रक के नीचे घुस गई औऱ कार में सवार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे.

घटना को लेकर वायरल फोटो औऱ वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि हादसा कितना बड़ा था, क्योंकि कार के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों की शिनाख्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. ये घटना थाना छपार क्षेत्र में एनएच-58 से सामने आई है. इस सम्बंध में पुलिस का बयान सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि, सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली थी. राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई है. सभी दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर एक ट्रक खड़ा था, जिसमें पीछे से कार घुस गई.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Accident: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट, सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

उन्होंने कहा कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस को उसे निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा. तो वहीं पुलिस ने बताया कि कार सवार को कार काटकर बाहर निकाला गया. जब पीड़ितों को बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी. फिर भी हम उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि जहां दुर्घटना हुई, वहां एक मोड़ है और ऐसा मालूम होता है कि कार तेज गति से जा रही थी और नियंत्रण खो बैठी. इसी के बाद ट्रक के नीचे जा घुसी. वहीं कार में बैठे सवारों के सिर धड़ से अलग मिले हैं. फिलहाल सभी मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है. मृतक दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

15 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

43 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

54 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago