Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttarkashi Tunnel Accident: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया अपडेट, सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से 40 मजदूर अंदर फंस गए हैं.

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात (फाइल फोटो)

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से 40 मजदूर अंदर फंस गए हैं. पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया है. पुष्कर सिंह धामी ने चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्य के बारे में पीएम मोदी को विस्तार से जानकारी दी है. सीएम धामी ने बताया कि अल-लग राज्यों की एजेंसियां समन्वय बनाकर तत्परता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. जल्द ही टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.

पीएम मोदी को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

फोन पर पीएम मोदी (PM Modi) के साथ हुई बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया है. इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं. बड़े रेडियस के ह्यूम पाइप को हरिद्वार और देहरादून से भेजने की व्यवस्था की गई है. इससे पहले भी पीएम ने फोन पर स्थिति के बारे में जानकारी ले चुके हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सीएम धामी से फोन पर बात की थी.

सुरंग में फंसे हैं इन राज्यों के श्रमिक

टनल में फंसे मजदूर उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मदद के लिए एक डेलिगेशन भेजने का निर्णय किया है. झारखंड के 15 मजदूर सुरंग में फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Jharkhand: पीएम मोदी 15 नवंबर को जाएंगे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली, जनजातीय समूहों को देंगे 24 हजार करोड़ की सौगात

40 मजदूर अंदर फंसे

बता दें कि उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे करीब 40 मजदूर अंदर फंस गए. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे सिल्कयारा की ओर हुआ, जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया.

सुरंग धंसने से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवयुग कंपनी ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक सुरंग का निर्माण कर रही थी. ये सुरंग अचानक टूट गई है. सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है. खबरों की मानें तो यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital