देश

मुजफ्फरपुर अग्निकांड: NH-27 पर ‘राजा लाइन होटल’ समेत कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एनएच-27 (NH-27) पर स्थित एक प्रसिद्ध लाइन होटल में भीषण आग लग गई. बेनीबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. इस अगलगी में ‘राजा लाइन होटल’ के साथ-साथ आसपास की कई अन्य दुकानें भी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई हैं.

धुएं के गुबार से सहम गए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को अचानक होटल परिसर से धुएं का काला गुबार और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने की कोशिश करते, लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते आग ने बगल की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हाईवे पर मौजूद यात्री और स्थानीय ग्रामीण इस मंजर को देख सहम गए.

शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शुरुआती जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मानें तो आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में रिसाव या बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना के समय होटल में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया.

ये भी पढ़ें- दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम ढेर

लाखों की संपत्ति का नुकसान

सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. होटल और दुकानों में रखा कीमती फर्नीचर, राशन का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्रियां जलकर राख हो गईं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.

प्रशासनिक कार्रवाई और जांच

इस घटना के संबंध में डीएसपी पूर्वी, अलय वत्स ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को सक्रिय कर दिया गया था. उन्होंने कहा- “आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है. अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, शिकायत प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

6 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

13 minutes ago

OMG..! गांजे का खेत है या जंगल? 458 एकड़ में फैले साम्राज्य का सैटेलाइट ने खोला राज

Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…

16 minutes ago

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

28 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

1 hour ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

2 hours ago