ये इमेज एआई द्वारा बनाई गई है.
Pending Court Cases: देश भर की अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या को कम करने और अदालतों में बुनियादी समस्याओं को दूर करने की मांग लगातार उठती रहती है. सरकार भी इसको लेकर समय-समय पर पैसा जारी करती रहती है, लेकिन उसके बावजूद समय पर लोगों को इंसाफ नही मिल पा रहा है.
सरकार ने ई-कोर्ट के तीसरे चरण के लिए 1240 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है, ताकि न्याय व्यवस्था अपनी रफ्तार पकड़ सके. अदालतों का डिजिटलीकरण, उन्हें पेपरलेस बनाना, वर्चुअल सुनवाई, ऑनलाइन फाइलिंग आदि ई-कोर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है. देश मे आम लोगों की जल्द न्याय मिले इसके लिए सरकार का दावा है कि वह लगातार प्रयास कर रही है.
इतना ही नहीं आकड़ो में लंबित मुकदमों के अम्बर को देखकर कानून मंत्री न्यायपालिका के सिस्टम को मजबूत करने और बढ़ाने का रोज वादा करते है. लेकिन सरकार द्वारा गठित समिति ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है. समिति की माने तो देश के कई ऐसे अदालत है जहां पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 साल में मुकदमें लड़ने पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है. जबकि 2023-24 में मुकदमेबाजी पर केंद्र सरकार का 66 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है.वहीं, 2022-2023 में 9 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो चुका है.
बता दें कि देशभर की अदालतों में 5.4 करोड़ से ज्यादा मुकदमा लंबित है. इसमें से 60 लाख ऐसे मामले है जो 10 साल से अधिक समय से लंबित है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11.3 लाख मामले लंबित हैं.
वहीं, राजस्थान हाई कोर्ट में 6.8 लाख, महाराष्ट्र हाई कोर्ट में 6.6 लाख और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 4.8 लाख मुकदमे लंबित है. हालांकि मुकदमा लंबित होने के एक कारण जजों की कमी भी बताया जाता है.
ये भी पढ़ें: स्मगलिंग के मामले में आरोपियों को 41 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार दिया
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…