Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

#InternationalNews

Donald Trump assassination threat: इराक में सक्रिय ईरान समर्थित समूह "इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक" ने कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को 10 मिलियन डॉलर इनाम देने का दावा किया है. यह बयान 2020 में कासिम सुलेमानी और अबू महदी अल-मुहांडिस की मौत के संदर्भ में सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Myanmar Blast: म्यांमार के नामखाम टाउनशिप में खनन विस्फोटकों से भरी इमारत में जोरदार धमाका. हादसे में 45 से अधिक लोगों की मौत और दर्जनों घायल.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।