चाय बागानों में पीएम मोदी।
PM Modi Visit Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने असम और अरुणाचल प्रदेश में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. PM मोदी असम के जोरहाट भी पहुंचे, वहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने असम के चाय बागानों के बारे में बात की. काजीरंगा नेशनल पार्क में फोटोग्राफी की और हाथी की सवारी भी की.
PM मोदी ने कहा- “असम अपने शानदार चाय बागानों के लिए जाना जाता है. यहां की ताजा चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है. मैं यहां के चाय बागान समुदाय की सराहना करना चाहूंगा, जो कड़ी मेहनत कर रहा है और दुनिया भर में असम की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है. मैं पर्यटकों से राज्य के दौरे के दौरान इन चाय बागानों का दौरा करने का भी आग्रह करता हूं.”
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व भी पहुंचे. उन्होंने कहा, “जोरहाट पहुंचने से पहले मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क की विशालता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और जानने का अवसर भी मिला. काजीरंगा अपनी तरह का अनूठा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व है. इसकी जैव विविधता, इसका पारिस्थितिकी तंत्र, हर किसी को आकर्षित करता है. काज़ीरंगा को UNESCO की विश्व विरासत स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है. विश्व में जितने सिंगल हॉर्न वाले राइनो हैं, उनमें से 70% हमारे काज़ीरंगा में ही रहते हैं. यहां के प्राकृतिक वातावरण में टाइगर, पैंथर, हाथी और बेअर को देखने का अनुभव भी अलग है.”
PM मोदी द्वारा साझा की गईं असम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाथी की सवारी, गैंडे और अन्य जंगली जानवरों पर बनाया गया उनका वीडियो वायरल हो गया है. टि्वटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बहुत-से यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. X.com पर एक यूजर (@warrior_soul13) ने मोदी की हाथियों के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- The Brand Ambassador Of India
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने असम के जोरहाट में कहा, “भाइयों…बहनों… आज मुझे असम के लोगों के लिए 17,500 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला है. इसमें स्वास्थ्य आवास और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाएं हैं. इनसे असम में विकास की गति और तेज होगी. मैं असम के सभी लोगों को इसके लिए बधाई देता हूं.”
यह भी पढ़िए— महिला सशक्तिकरण में गेमचेंजर मोदी सरकार की योजनाएं, PM ने शेयर किए सशक्त बहनों के VIDEO
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…