दुनिया

Pornhub समेत कुछ एडल्ट साइट्स ने European Union के खिलाफ मुकदमा क्यों दायर कराया है

खबर है कि पोर्नहब (Pornhub) और दो और एडल्ट साइट्स (Adult Sites) ने डिजिटल सर्विसेस एक्ट (Digital Servises Act) को लेकर यू​रोपीय यूनियन (EU) के खिलाफ मुकदमा कर दिया है. इस एक्ट को चुनौती देते हुए पोर्नहब ने दावा किया है कि वह इन सख्त नियमों के तहत आने के मानदंडों को पूरा नहीं करता है.

पोर्नहब की मूल कंपनी आयलो (Aylo) ने घोषणा की है कि पोर्नहब इस एक्ट के तहत ‘बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ की कैटेगरी में नहीं आता है. कंपनी ने लक्जमबर्ग में ईयू के जनरल कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी है.

एक्ट के तहत ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अधिक कड़े नियमों के अधीन आ गए हैं, अगर उनके पास यूरोपीय यूनियन (Europeon Union) में एक महीने में कम से कम 45 मिलियन एक्टिव यूजर हैं.

‘बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ कैटेगरी पर विवाद

दरअसल यूरोपीय यूनियन कमीशन ने पिछले साल डिजिटल सर्विसेस एक्ट के तहत Pornhub, Xvideos और Stripchat को ‘बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ की कैटेगरी में शामिल कर दिया था. एक्ट 45 मिलियन से अधिक मंथली विजिटर्स वाली साइटों को कानूनी रूप से बाध्यकारी कुछ नियमों के तहत लाता है.

इन एडल्ट साइट्स के अलावा ब्रुसेल्स ने 22 प्लेटफार्मों को सूचीबद्ध किया है, जो इस एक्ट के नियमों के अधीन हैं, जिसमें नाबालिगों की सुरक्षा के लिए एज (Age) वैरिफिकेशन करने और उनकी साइटों पर प्रकाशित विज्ञापनों की एक लाइब्रेरी बनाना जरूरी है. इन 22 प्लेटफॉर्म में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) भी शामिल हैं.

उल्लंघन पर लग सकता है जुर्माना

कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर उनके वैश्विक कारोबार का 6% तक जुर्माना लगाया जा सकता है.

पोर्नहब की मूल कंपनी आयलो (Aylo) ने कहा कि ईयू कमीशन ने प्लेटफॉर्म को गलत तरीके से ‘बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ की कैटेगरी में शामिल कर दिया है, क्योंकि उनकी साइट एक महीने में लगभग 32 मिलियन यूजर्स होते ही हैं.

ये मुकदमे अमेजॉन (Amazon) और जर्मन ऑनलाइन फैशन रिटेलर ज़ालैंडो (Zalando) द्वारा दी गईं इसी तरह की कानूनी चुनौतियों के बाद सामने आए हैं. इन कंपनियों का तर्क है कि वे भी बहुत बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

10 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

16 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago