दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इस दौरान ये भी दावा किया कि अगले साल का बजट मनीष सिसोदिया सदन में पेश करेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में बजट पेश किया. सीएम केजरीवाल ने बजट पेश होने के बाद कहा कि ये बजट दिल्ली के विकास के लिए है. इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साल 2014-15 के दौरान देश में दो बड़ी घटनाएं हुईं. जिसमें 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने बीजेपी को भारी बहुमत देकर सरकार बनाई. उसके बाद अगले साल 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जनता ने 70 में से 67 सीटें जिताकर सत्ता की कमान सौंपी.
वहीं अरविंद केजरीवाल ने ईडी की तरफ से लगातार भेजे जा रहे समन को लेकर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा. तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊंगा. आज विधानसभा में मैंने ऐलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं. दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे.”
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि “जब जनता प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनाती है तो उम्मीदें भी बहुत होती हैं. इन दोनों सरकारों ने पिछले 10 सालों में दो तरह के शासनकाल के मॉडल जनता के सामने रखे. यह दोनों मॉडल ऐसे हैं, जो चुनाव जीतने की गारंटी देते हैं. जिसमें पहला गवर्नेंस का मॉडल है विकास का मॉडल, वहीं दूसरा गवर्नेंस का मॉडल है विनाश का मॉडल है.”
AAP संयोजक ने कहा कि 2015 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हमारे पास कोई पावर नहीं थी, लेकिन केंद्र सरकार से लड़कर दिल्ली के विकास कार्यों के काम कराए. यह आम आदमी पार्टी का मॉडल था. इसके बाद सारे चुनाव बहुमत के साथ जीते. अब लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों को आम आदमी पार्टी जीतेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…