देश

राहुल और प्रियंका के साथ आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार, पूरे यूपी में कांग्रेस चलाएगी ये बड़ा अभियान

Sonia Gandhi Raebareli Visit: लोकसभा चुनाव-2024 में रायबरेली और अमेठी सहित उत्तर प्रदेश की 6 सीटें हासिल करने के बाद कांग्रेस खासा उत्साहित है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने पिछली बार की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भर गया है तो वहीं रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत हासिल कर परिवार की इस सीट पर कब्जा कर लिया है.

इस पर पूरा गांधी परिवार खुश है. ताजा खबर सामने आ रही है कि मतदाताओं के मिले आशीर्वाद का आभार जताने के लिए सांसद राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली और अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे. जिसमें वो जीत के लिए जनता का आभार जताएंगे. इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला वाराणसी दौरा 18 जून को, किसानों को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पहली है ये जनसभा

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मंगलवार की सभा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पहली ऐसी जनसभा होगी जिसमें सोनिया गांधी के साथ ही राहुल और प्रियंका भी मौजूद रहेंगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए जब राहुल गांधी को कांग्रेस ने रायबरेली से टिकट दिया था. तब भी चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रही थी. इस मौके पर सोनिया गांधी ने भावुक भाषण देते हुए कहा था कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं. वह कभी आपको निराश नहीं करेगा.

पूरे यूपी में आयोजित होगी आभार जनसभा

बता दें कि कांग्रेस ने संसदीय चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए मतदाताओं का आभार जताने का फैसला किया है. इसके तहत 11 से 15 जून तक सभी 80 लोकसभा सीटों पर आभार जनसभा आयोजित करने और यात्रा निकालने का फैसला किया गया है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से इंडिया ब्लॉक ने 43 सीटें जीतीं, जिसमें कांग्रेस को छह और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें शामिल हैं. राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की है तो वहीं अमेठी में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है. यहां पर कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हराया है. इस तरह से कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट को फिर से वापस पा लिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने यहां से जीत हासिल कर राहुल को हरा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

16 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

21 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago