खेल

T20 World Cup 2024, IND vs PAK Match: न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, मैच से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में जानें

T20 World Cup 2024, India vs Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज (9 जून) को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आठवीं बार भिड़ेंगे. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में एक तरफ रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह होंगे तो वहीं दूसरी ओर 2021 के वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को पहली बार जीत दिलाने वाले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी होंगे.

भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

अब फैंस के मन में एक सवाल होगा कि दोनों देशों के बीच होने वाले इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में कौन जीतेगा? क्या फिर से कोहली विराट पारी खेलेंगे या फिर ऐसा छक्का लगाएंगे तो वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास का ग्रेटेस्ट शॉर्ट बन जाएगा? भारत-पाक मैच में टॉस का क्या रोल होगा और कौन खिलाड़ी बन सकता है गेम चेंजर?

मैच डिटेल्स

टूर्नामेंट- आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024
मैच नंबर 19, भारत बनाम पाकिस्तान
तारीख- 9 जून, 2024
मैच का समय- टॉस शाम 7:30 बजे, मैच स्टार्ट- शाम 8 बजे.
प्लेस- नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क
फ्री में कहां देखें- डिजनी प्लेस हॉटस्टार मोबाइल पर पर फ्री में देख सकते हैं.

भारत vs पाकिस्तान हेड टू हेड आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो दोनों टीमों इस टूर्नामेंट में अभी तक 7 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने 6 बार जीत दर्ज की है. वहीं एक मात्र मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दुबई में खेला गया था. कुल मिलाकर देखें तो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस राउफ.

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क की पिच नहीं है मानकों के अनुरूप, ICC ने माना, कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago