देश

आज से शुरु हुआ शक्ति की आराधना का महापर्व, वैष्णो देवी से लेकर मुंबा देवी तक नवरात्रि पर मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Shardiya Navratri: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है.  ऐसे में आज सुबह से ही देश भर के मां दुर्गा के तमाम छोटे बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. माता के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान सुरक्षा का सख्त इंतजाम दिखा.

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना

बता दें कि शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन शक्ति स्वरूपा मां शैलपुत्री को समर्पित है. पंचाग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. वहीं इन नौ दिनों में घर में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है. इसके अलावा मां के भक्त 9 दिनों तक लगातार अखंड ज्योत भी जलाते हैं. नवरात्र शक्ति आराधना का महापर्व है.

दिल्ली से लेकर मुंबई तक मां के मंदिरों में भारी भीड़

नवरात्र के प्रथम दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. बता दें कि यह तीनों ही माता के प्रसिद्ध मंदिर है जहां साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है. वहीं आज सुबह मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में मां की धूमधाम से आरती की गई. हजारों की संख्या में श्रद्धालू आरती में शामिल हुए और पूजा की.

हर साल मां दुर्गा के चार नवरात्रियों में से एक शारदीय नवरात्रि अश्विन माह में मनाई जाती है. इस नवरात्रि में 9 दिन तक देवी के अलग-अलग नौ स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ उपासना और हवन इत्यादि करते हैं.

इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

पंचांग के अनुसार अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यानी की 14 अक्टूबर को रात्रि में 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इसका समापन 16 अक्टूबर को प्रात: 12 बजकर 03 मिनट पर होगा.

इसे भी पढ़ें: “हर 10 साल पर हो जातीय जनगणना…”, मायावती और अखिलेश यादव के बाद ओपी राजभर ने भी कर डाली मांग

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. इसे घटस्थापना भी कहते है. शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करना फलदायी माना गया है. माना जाता है कि इसके द्वारा मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और मां दुर्गा 9 दिनों तक घर में वास करती हैं. शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11.44 मिनट से लेकर दोपहर के 12.30 रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

4 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

12 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

22 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

30 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

39 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

41 minutes ago