होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कम ही लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लिखने की भी प्रतिभा है. पीएम मोदी की कविता से प्रेरणा लेते हुए जेजस्ट म्यूजिक ने ‘गार्बो’ नाम से एक गाना बनाया है, जो 14 अक्टूबर को रिलीज हो गया है. नवरात्रि के मौके पर यह गरबा गाना रिलीज किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा लिखे गए गाने ‘गार्बो’ को ध्वनि भानुशाली ने खूबसूरती से गाया है और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है. वहीं इस गाने पर ध्वनि ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है.
ध्वनि भानुशाली ने लिखा हमें इस गाने और वीडियो को जीवंत बनाने में मदद की. इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ध्वनि विनोद, तनिष्क बागची और उनकी टीम को धन्यवाद. गरबा की इस खूबसूरत प्रस्तुति के लिए मैंने वर्षों पहले लिखा था! यह बहुत सारी यादें वापस लाता है. मैंने कई वर्षों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान साझा करूंगा.
इस पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए गाने की तारीफ की. उन्होंने कहा, “चाहे वह खूबसूरत हों, अटलजी की कविताएं हों या नरेंद्रमोदीजी के गाने, कविताएं और कहानी कहने की बात हो, हमारे कठिन नायकों को कला की सुंदरता और कोमलता को देखना हमेशा दिल को छू लेने वाला होता है. नवरात्रि 2023 गरबा सभी कलाकारों के लिए बहुत प्रेरणादायक.
ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए Amitabh Bachchan ने क्यों नहीं लिए थे पैसे? मनोज तिवारी ने किया खुलासा
वहीं इस गाने पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह गाना वर्षों पहले नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया था, जिसे अब हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये गाना मोदी जी ने लिखा है. इतने अच्छे बोल के साथ बहुत अच्छा गाना.
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…