देश

नवादा में निगरानी विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, राजस्व कर्मचारी की पत्नी ने लगाया फंसाने का आरोप

Nawada vigilance bribery case: बिहार के नवादा जिले में निगरानी विभाग (विजिलेंस) की एक कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विभाग ने एक राजस्व कर्मचारी को कथित रूप से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन कर्मचारी की पत्नी ने पूरी कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे साजिश करार दिया है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद घटना चर्चा का विषय बन गई है.

जीत कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए राजस्व कर्मचारी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है. निगरानी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. विभाग का दावा है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया.

जबरदस्ती एक युवक ने हाथ में पैसे थमा दिए- सुजीत कुमार

वहीं दूसरी ओर, सुजीत कुमार की पत्नी ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वह गर्भवती हैं और अपने पति के साथ इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल गई थीं. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद दोनों ई-रिक्शा में बैठने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति अचानक आया और उनके पति के हाथ में रुपये थमा दिए. पत्नी का आरोप है कि उनके पति रुपये समझ पाते या वापस कर पाते, उससे पहले ही निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई. उन्होंने दावा किया कि पूरी कार्रवाई पूर्व नियोजित प्रतीत होती है.

यह भी पढ़ें: शिवगंज में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, वृद्ध, महिला और मासूम बच्चा घायल

सुजीत कुमार की पत्नी ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी सुजीत कुमार यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें जबरन पैसे क्यों दिए जा रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग उन्हें घेरे हुए नजर आते हैं और बाद में उन्हें वाहन में बैठाकर ले जाया जाता है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. सुजीत कुमार की पत्नी ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाए, जिससे घटना की वास्तविकता सामने आ सके. फिलहाल निगरानी विभाग अपने दावे पर कायम है, जबकि कर्मचारी के परिवार ने कार्रवाई को गलत बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है. मामले को लेकर अब लोगों की नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

17 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

19 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

22 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

50 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

53 minutes ago