Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस-फोर्स ने मार गिराए 8 नक्सली, CM विष्णु देव बोले- लक्ष्य हासिल होने तक हम चुप नहीं बैठेंगे

आज फरसाबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच पुलिस फोर्स ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया. सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. हालांकि, मुठभेड़ में एक STS जवान भी शहीद हो गया है.

naxal encounter in chhattisgarh

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस-फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. वहां नारायणपुर के अबूझमाड़—कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. आज छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “नारायणपुर जिले के थाना ओरछा अंतर्गत फरसाबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में एक एसटीएफ जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुखद खबर है. घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है. मैं ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai

सख्त कार्रवाई से नक्सलियों में बौखलाहट

विष्णु देव साय ने आगे कहा कि नक्सलियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से उनमें बौखलाहट है. सीएम साय बोले— “हमारी सरकार उन्हें खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, हम चुप नहीं बैठेंगे.”

161 दिन में 141 नक्सली ढेर

खबरें आ रही हैं कि नक्सलियों से लड़ाई में जो जवान घायल हुए हैं, उनको रायपुर एयर लिफ्ट किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital