देश

मोहन भागवत की CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, सियासी गलियारों में लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

Yogi Adityanath Meet RSS chief: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रशिक्षण सत्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात होगी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक मोहन भागवत द्वारा कुछ दिनों पहले दिए गए उस बयान के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक सच्चा ‘सेवक’ अहंकारी नहीं होता और वह गरिमा बनाए रखते हुए लोगों की सेवा करता है. यह लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद उनकी पहली टिप्पणी थी जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता मिली, लेकिन उसे कम जनादेश मिला.

‘400 पार’ के नारे से बहुत पीछे रह गई भाजपा

भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक आरएसएस के प्रमुख के शब्द इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पार्टी आक्रामक चुनाव अभियान के बावजूद एनडीए के महत्वाकांक्षी ‘400 पार’ के नारे से बहुत पीछे रह गई. पार्टी 272 के बहुमत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई- 543 लोकसभा सीटों में से इसने 240 सीटें जीतीं – क्योंकि कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन ने मोदी लहर को रोक दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा ने केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू और जेडी(यू) के नीतीश कुमार सहित एनडीए के सहयोगी दलों का साथ लिया.

लोकसभा चुनाव—2024 में यूपी से महज 33 सीटें मिलीं

बहरहाल, मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात के दौरान दोनों के बीच लोकसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश में आरएसएस के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. हाल में ही लोकसभा चुनाव—2024 के दरम्यान भाजपा को उत्तर प्रदेश में आश्चर्यजनक झटका लगा था, जहाँ उसे केवल 33 सीटें मिलीं, जबकि 2019 में उसे 62 सीटें मिली थीं. कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 43 सीटें जीतीं.

चिउटहा में आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

इससे पहले भागवत ने चिउटहा क्षेत्र के एसवीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित किया, जहां 3 जून से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 280 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं.

गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और अवध क्षेत्र में संघ की जिम्मेदारी संभाल रहे करीब 280 स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं से संघ के विस्तार, राजनीतिक परिदृश्य और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की.

मोहन भागवत ने संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाने और संगठन के विस्तार पर जोर दिया है और संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के विस्तार पर भी सुझाव दिए हैं.

यह भी पढ़िए— आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान, आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा ‘अखंड भारत’, आरक्षण का समर्थन करता रहेगा संघ

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago