नायब सिंह सैनी को शपथ दिलाते राज्यपाल.
Nayab Singh Saini new CM of Haryana: नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें सीएम के तौर पर शपथ ली है. उनके बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, डाॅ. बनवारी लाल और जयप्रकाश दलाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. शपथ से पहले उन्होंने निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए. इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
इस कार्यक्रम में जेजेपी के 4 विधायक ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, जोगीराम और रामनिवास भी शामिल हुए. जेजेपी ने अपने सभी विधायकों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था लेकिन इस बैठक में 5 विधायक नहीं पहुंचे. जानकारी के अनुसार ये सभी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. हालांकि अनिल विज की नाराजगी अभी भी बरकरार है. वे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. उन्होंने आलाकमान से कहा कि वे अपने जूनियर के साथ काम नहीं कर सकते.
जानकारी के अनुसार जजपा लोकसभा चुनाव में बीजेपी से 1-2 सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा आलाकमान सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मुड में हैं. सीटों के बंटवारे के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे. लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी इसलिए गठबंधन टूट गया.
हरियाणा में भाजपा 2014 से सरकार में है. सरकार बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर सीएम बने. इसके बाद से लेकर वे अब तक लगातार सीएम थे. वहीं जाट सीएम नहीं होने के कारण जाट समुदाय भाजपा से नाराज था. पार्टी को एंटी इनकंबेंसी का भी डर था. वहीं हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. सांसद बृजेंद्र सिंह और चौधरी वीरेंद्र सिंह जैसे जाट नेताओं ने पार्टी छोड़ दी. ऐसे में जाटों के कांग्रेस में जाने का खतरा भी था. वहीं पीएम मोदी शिवराज सिंह चौहान की तरह ही खट्टर को भी केंद्र में ले जाना चाहते हैं.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…