Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरियाणा के 11वें सीएम बने नायब सिंह सैनी, कंवर पाल-दलाल समेत 5 चेहरे दोबारा मंत्री बने

Naib Singh Saini new CM of Haryana: नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें सीएम बने. उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मंच पर मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे.

Naib Singh Saini take oath CM of Haryana

नायब सिंह सैनी को शपथ दिलाते राज्यपाल.

Nayab Singh Saini new CM of Haryana: नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें सीएम के तौर पर शपथ ली है. उनके बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, डाॅ. बनवारी लाल और जयप्रकाश दलाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. शपथ से पहले उन्होंने निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए. इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

इस कार्यक्रम में जेजेपी के 4 विधायक ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, जोगीराम और रामनिवास भी शामिल हुए. जेजेपी ने अपने सभी विधायकों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था लेकिन इस बैठक में 5 विधायक नहीं पहुंचे. जानकारी के अनुसार ये सभी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. हालांकि अनिल विज की नाराजगी अभी भी बरकरार है. वे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए. उन्होंने आलाकमान से कहा कि वे अपने जूनियर के साथ काम नहीं कर सकते.

जानकारी के अनुसार जजपा लोकसभा चुनाव में बीजेपी से 1-2 सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा आलाकमान सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मुड में हैं. सीटों के बंटवारे के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे. लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी इसलिए गठबंधन टूट गया.

इसलिए खट्टर को देना पड़ा इस्तीफा

हरियाणा में भाजपा 2014 से सरकार में है. सरकार बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर सीएम बने. इसके बाद से लेकर वे अब तक लगातार सीएम थे. वहीं जाट सीएम नहीं होने के कारण जाट समुदाय भाजपा से नाराज था. पार्टी को एंटी इनकंबेंसी का भी डर था. वहीं हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. सांसद बृजेंद्र सिंह और चौधरी वीरेंद्र सिंह जैसे जाट नेताओं ने पार्टी छोड़ दी. ऐसे में जाटों के कांग्रेस में जाने का खतरा भी था. वहीं पीएम मोदी शिवराज सिंह चौहान की तरह ही खट्टर को भी केंद्र में ले जाना चाहते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital