मनोरंजन

फिल्म JNU: Jahangir National University का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, नेटिजन्स ने क्या कहा

फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर मंगलवार (12 मार्च) को जारी कर दिया गया. इसके लेखक और ​निर्देशक विनय शर्मा हैं. फिल्म के पोस्टर में भारत का नक्शा दिखाया गया था, जो कि भगवा रंग का है. इस पर लिखा है, ‘क्या एक विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है?’

पोस्टर में एक हाथ दिख रहा है, जिसने नक्शे का जकड़ रखा है. इस हाथ की कलाई पर बड़े अक्षरों में फिल्म का नाम ‘जेएनयू’ लिखा गया है और उसके नीचे इसका फुल फॉर्म ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ लिखा गया है. पोस्टर पर नीचे की ओर ‘जय श्रीराम’ और ‘लाल सलाम’ लिखे हुए झंडे लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है.

कौन-कौन से कलाकार हैं, कब रिलीज होगी

फिल्म में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन और विजय राज जैसे कलाकार हैं. फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म महाकाल मूवीज के बैनर तले बनी है और इसकी निर्माता प्रतिमा दत्ता हैं.

पोस्टर पर नेटिजन्स ने क्या कहा

फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद इसके लेकर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया​ मिल रही है. जहां कुछ ने इसे ‘प्रोपगेंडा’ यानी दुष्प्रचार करार दिया, वहीं अन्य ने इसे पहले ही ‘ब्लॉकबस्टर’ घोषित कर दिया. कुछ से इस अप्रत्यक्ष तौर पर दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) पर हमला बताया है.

एक यूजर ने कहा, ‘आइए हम जेएनयू समुदाय के साथ अपनी एकजुटता और अकादमिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी संवाद के प्रति इसके अटूट समर्पण की पुष्टि करें. साथ मिलकर हम मजबूती से खड़े हैं.’

एक ने लिखा, ‘यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है! कैसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक के बंद दरवाजों के पीछे भारत को विभाजित करने और नष्ट करने की साजिश रची जा रही थी.’

एक अन्य ने दुख जताते हुए लिखा, ‘क्या आप लोगों को पता है कि हमारे देश में क्या हो रहा है. इसमें #PiyushMishra को देखने के बाद मेरा दिल टूट गया. क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि एक सरकार शैक्षणिक संस्थानों से लड़ रही है. Oh dear.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

59 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago