देश

NCERT में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना एग्जाम दिए ऐसे होगा चयन; जानें सभी डिटेल्स

NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में कई पदों के लिए नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है. वैसे उम्मीदवार जो इस वैकेंसी के लिए योग्य हैं, वे आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए तो यह सुनहरा अवसर है. आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार एनसीईआरटी (NCERT) की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. जानकारी रहे कि इस भर्ती के लिए 10 मई 2024 तक आवेदन किया जा सकता है. आगे इस वैकेंसी का पूरा प्रोसेस जानते हैं.

NCERT में वैंकेसी डिटेल

NCERT ने वैकेंसी को लेकर जो ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक, कुल 30 रिक्तियों के लिए नियुक्ति होने वाली है. जिनमें बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर के लिए 23, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए 4 और एकेडमिक कंसल्टेंट के लिए 3 पदों पर नियुक्ति होनी है.

आवेदक की योग्यता

NCERT के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एकेडमिक कंसल्टेंट के लिए आवेदन करने वालों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि होनी चाहिए. वहीं, बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है. जबकि, यूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए उम्मीदवारों के पास भी पी.जी (P.G) की डिग्री होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा क्या है?

एनसीईआरटी के नोटिफिकेशन के अनुसार, बाइलिंगुअल ट्रांसलेटर और एकेडमिक कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदक का अधिकतम उम्र 45 साल होना चाहिए. वहीं, जूनियर प्रजेक्ट फेलो के लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है.

क्या है चयन की प्रक्रिया?

उपरोक्त तीनों पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को सीधा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर सफल कैंडिडेस्ट की लिस्ट बनाई जाएगी.

सैलरी कितनी रहेगी?

एकेडमिक कंसल्टेंट के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक महीने 60, 000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं, बाइलिंगुअल ट्रास्लेटर पद चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये हर माह दिया जाएगा. जबकि, यूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर माह 31, 000 रुपये मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

24 seconds ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

1 hour ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago