यूटिलिटी

Indian Economy: जल्द ही जापान को ओवरटेक कर चौथे नम्बर पर पहुंचेगा भारत, जानें IMF ने क्या की है भविष्यवाणी?

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund, IMF) ने भविष्यवाणी की है और कहा है कि भारत साल 2025 में जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर आ जाएगा. जहां दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन के युद्ध ने प्रभावित किया है तो वहीं इसी बीच दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था भारत इन सबको पीछे छोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है. नतीजतन जल्द ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में दो साल का समय लगेगा, यानी 2026 तक वह जापान से आगे निकल जाएगा लेकिन ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था 4.3 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो जाएगी. गौरतलब है कि पीएम मोदी का सपना है कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने. ऐसे में अगर भारत जापान से आगे निकल जाता है तो इस दिशा में यह बड़ी सफलता होगी.

ये भी पढ़ें-क्या मारा गया है गोल्डी बरार? अमेरिकी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, गोलीबारी में हुई इस शख्स की मौत

गौरतलब है कि दुनिया भर में 2020 और 2021 में कोरोना महामारी ने जो कहर ढाया था उसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा था और दुनिया भर को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा था लेकिन भारत ने इस संकट से निपटते हुए जल्द ही हालात पर काबू पा लिया था. मालूम हो कि कोरोना के तुरंत बाद ही यानी साल 2022 में घरेलू ऑटोमोबाइल सेल में जापान को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बाजार बन गया. तो वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी में 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी.

IMF ने तैयार की है नई लिस्ट

फिलहाल आईएमएफ ने अनुमानित जीडीपी को रिवाइज करने के बाद नई लिस्ट बना ली है. इसी के साथ ही आईएमएफ ने भारत और जापान की लोकल करंसी को लेकर अनुमानित जीडीपी को संशोधित कर लिया है. आईएमएफ का अनुमान है कि जापान की स्थानीय करंसी येन की वैल्यू में अमेरिकी डॉलर की तुलना में गिरावट आ रही है, जिसका असर उसकी इकोनॉमी पर पड़ेगा और इसलिए जापान की रैंकिंग नीचे गिरने के आसार हैं.

जानें 2025 में क्या होगी भारत की इकोनॉमी?

जीडीपी लाइव के आंकड़ों के मुताबिक 7.8 फीसदी की ग्रोथ के साथ 18 नवंबर की रात को ही भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई थी. अब आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि भारत का नॉमिनल ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) 2025 तक 4.3398 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा, जबकि जापान की जीडीपी 4.3103 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. गौरतलब है कि आईएमएफ की पिछली लिस्ट में 3.7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन फिर 2023 के अंतिम महीने में ही भारत का ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) 4 ट्रिलियन डॉलर को क्रॉस कर गया था.

जानें भारत कब बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अभी तीन साल लगेंगे. यानी पीएम मोदी के सपने को साकार होने में अभी वक्त लगेगा. हालांकि अपनी ताजा रिपोर्ट में आईएमएफ ने भविष्यवाणी की है कि भारत साल 2027 में जर्मनी को ओवरटेक कर लेगा और टॉप थर्ड इकोनॉमी की श्रेणी में आ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

55 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago