देश

बीआरएस नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर फैसला टला, अब इस तारीख को अदालत सुनाएगी फैसला

Delhi liquor Policy Scam Case: दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर फैसला टल गया है. अब राउज एवेन्यू कोर्ट 6 मई को अपना फैसला सुनाएगी. बीआरएस नेता के. कविता को शराब नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था.

6 मई को जमानत अर्जी पर आएगा फैसला

के. कविता दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. जमानत अर्जी पर सीबीआई और ईडी, दोनों के मामले में कोर्ट 6 मई को फैसला सुनाएगा. इससे पहले 22 अप्रैल को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. के. कविता पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली शराब नीति के जरिए लाभ पाने के लिए AAP पार्टी को 100 करोड़ रुपये दिये थे.

यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर अदालत ने पूछा CBI और ED से उनका रूख

जेल से सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं राज्य की विधानपरिषद सदस्य कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह ईडी के गिरफ्तारी के बाद से बंद थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago