NCERT Books: भारत और इंडिया नाम को लेकर लंबे वक्त से एक बवाल जारी है. इस मुद्दे पर देश दो हिस्सों में बंटा हुआ है. इस बीच एनसीईआरटी की कमेटी ने अपनी किताबों में मौजूदा इंडिया नाम को भारत से बदलने की सिफारिश कर दी है. ऐसे में अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो एनसीईआरटी की किताबों में इंडिया की जगह देश का नाम भारत लिखा होगा. बता दें कि इससे पहले जी20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर के निमंत्रण में इंडिया की जगह भारत का प्रयोग किया गया था.
इस मामले में पीटीआई ने जानकारी दी है कि एनसीईआरटी के इस पैनल की अध्यक्षता सी.आई. ईसाक कर रहे हैं. इस कमेटी ने स्कूल पाठ्य-पुस्तकों में से इंडिया नाम को भारत से बदलने की सिफारिश की है. इतना ही नहीं, इस समिति ने ‘प्राचीन इतिहास’ का नाम बदलकर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ रखने की सिफारिश भी की है.
NCERT के इसी पैनल ने इन प्रस्तावों के साथ ही सभी विषयों के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली शुरू करने की सिफारिश भी की है. ऐसे में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही इन्हें लागू किया जाने लगेगा. इस मुद्दे पर अब प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं और कांग्रेस ने इस प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एनसीईआरटी के इस प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं.
यह भी पढ़ें-BJP ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट
गौरतलब है कि ‘भारत’ बनाम ‘इंडिया’ विवाद पर पहली बार चर्चा तब शुरू हुई थी, जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण को “President of India” के बजाय “President of Bharat” के नाम से भेजा था. इस एक निमंत्रण ने बड़े विवाद की नींव रख दी थी. इसके अलावा सितंबर में जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में जी20 लीडर्स शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उनकी नेमप्लेट पर भी ‘भारत’ लिखा था.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…