Afghanistan vs Pakistan: चेन्नई में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के मुकाबले में इतिहास बना है क्योंकि पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान ने नया इतिहास लिख दिया है. अपनी बेहतरीन बॉलिंग और बैटिंग के दम पर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को घुटनों पर ला दिया है. अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन सराहनाजनक रहा है. नतीजा ये मैच के बाद जब कॉमेंटेटर इरफान पठान अफगानी स्पिनर राशिद खान से मिले तो दोनों लोग डांस करने लगे.
राशिद खान और इरफान पठान का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है. दोनों के डांस के वीडियोज पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. एक तरफ जहां राशिद और इरफान का यह डांस लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं यह डांस पाकिस्तानियों को चुभने भी लगा है. इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने अपनी खीझ निकाली है.
यह भी पढ़ें-SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हराया, महमदुल्लाह की शतकीय पारी गई बेकार
कामरान अकमल ने इरफान पठान के डांस पर अपनी कुंठा जाहिर करते हुए कहा कि वो इरफान का डांस देखकर बहुत ज्यादा दुखी है. उन्होंने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान अफगानिस्तान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराया, तब इरफान ने डांस नहीं किया. कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान से हार मिलने पर इरफान की खुशी कुछ ज्यादा ही दिख रही है, जो कि केवल उनके नहीं बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है. इस मुद्दे पर उन्होंने कॉमेंटेटर के तौर पर पक्षपात को लेकर संज्ञान लेने को भी कहा है.
यह भी पढ़ें-World Cup 2023 के बीच श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ा यह दिग्गज ऑलराउंडर, पथिराना के बाहर होने पर हुई वापसी
बता दें कि पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बैटिंग की थी और 283 रनों का स्कोर खड़ा किया था. पाकिस्तान के बल्लेबाज अफगानी बॉलर्स के सामने कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे. जवाब में अफगानी बल्लेबाजों ने इस टारगेट को आसानी से दो विकेट खोकर चेज कर लिया था. यह पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की पहली जीत थी, जिसके चलते चेन्नई में अफगानी प्लेयर्स ने मैदान के अंदर ही खूब जश्न मनाया. खास बात यह है कि इसी वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड को भी हरा चुकी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…