देश

“कुछ विधायकों के चले जाने से पार्टी में फूट नहीं, मैं आज भी…”, NCP चीफ Sharad Pawar का पार्टी में विभाजन से इनकार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को एक बार फिर अपनी पार्टी में विभाजन से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यह सच है कि कुछ विधायक पार्टी छोड़कर चले गए हैं, लेकिन विधायकों का मतलब पूरी राजनीतिक पार्टी नहीं होता. शरद पवार ने कहा कि आज भी मैं एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं. जयंत पाटिल इसकी राज्य इकाई के प्रमुख हैं.

विद्रोहियों का नाम लेकर उन्हें महत्व क्यों दिया जाए: शरद पवार

उन्होंने कहा, ” एनसीपी में किसी भी तरह की फूट नहीं हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह पार्टी के विद्रोहियों के प्रति नरम रुख अपना रहे हैं तो उन्होंने कहा, ”विद्रोहियों का नाम लेकर उन्हें महत्व क्यों दिया जाए.”

शुक्रवार को जब पवार से उनकी बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के उस बयान के बारे में पूछा गया कि एनसीपी विभाजित नहीं हुई है और अजीत पवार उसके नेता हैं तो उन्होंने कहा, “हां…इसमें कोई विवाद नहीं है.” लेकिन कुछ घंटों बाद, पवार ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: “…तो लगा दिया जाएगा राष्ट्रपति शासन”, पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम मान को क्यों दी ‘धमकी’?

अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ किया बगावत

बता दें कि जुलाई में अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से बगावत करके एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. उन्होंने उस वक्त 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया. इसका उन्हें इनाम भी मिला. महाराष्ट्र सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया गया. अजित पवार के साथ आए 8 विधायकों को भी मंत्री बनाया गया.

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा, ”मैं फासीवादी प्रवृत्तियों का विरोध करना जारी रखूंगा. केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हुआ है.” उन्होंने कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी भारत गठबंधन की बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ संयुक्त अभियान पर भी चर्चा की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

14 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago