PM Modi NDA Meeting: भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की संसदीय दल की बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है. ये बैठक संसद भवन के ऑडिटोरियम में हो रही है. जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे, एनडीए के सांसदों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया.
बैठक की शुरुआत भरपूर जोश के साथ हुई. सांसदों ने पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के लिए सम्मानित किया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर एनडीए की महिला सांसदों को आगे की पंक्ति में बिठाया गया.
बैठक के दौरान एनडीए ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता पर प्रस्ताव पास किया. पीएम मोदी इस बैठक में सांसदों को संबोधित भी करेंगे. ये बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि संसद के मौजूदा सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और अब तक कोई बड़ा कामकाज नहीं हो पाया है.
इस बैठक में पीएम मोदी तिरंगा यात्रा और विपक्ष की रणनीति का जवाब देने की योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भी एनडीए अब तैयारी में जुट रहा है.
7 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. एनडीए को अपने उम्मीदवार का नाम 21 अगस्त तक तय करना होगा, क्योंकि यही नामांकन की आखिरी तारीख है. इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी खत्म हो रहा है.
ये भी पढ़ें- लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक! मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ दाखिल हुए पुलिसकर्मी, 7 जवान सस्पेंड
उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मिलकर करते हैं. फिलहाल इनकी कुल संख्या 782 है. अगर विपक्ष भी कोई उम्मीदवार उतारता है, तो 9 सितंबर को वोटिंग हो सकती है.
ये बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जब संसद में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन बहस हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई विधेयक पारित नहीं हो पाया है. दूसरी तरफ, विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.
– भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…