Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक! मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ दाखिल हुए पुलिसकर्मी, 7 जवान सस्पेंड

Red Fort Security Breach : यह मॉक ड्रिल स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जानने के लिए की गई थी. ड्रिल के दौरान स्पेशल टीम बिना किसी रुकावट के डमी विस्फोटक लेकर भीतर पहुंच गई.

Red Fort Security Breach

Red Fort Security Breach: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए की गई एक मॉक ड्रिल ने खलबली मचा दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जब लाल किला परिसर में डमी बम के साथ प्रवेश किया, तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी उसे रोक नहीं सके. इस गंभीर लापरवाही के चलते ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.

यह मॉक ड्रिल स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जानने के लिए की गई थी. ड्रिल के दौरान स्पेशल टीम बिना किसी रुकावट के डमी विस्फोटक लेकर भीतर पहुंच गई, जिससे साफ हुआ कि सुरक्षा में कई स्तरों पर चूक है.

डीसीपी राजा बांठिया ने दिये जांच के आदेश

डीसीपी राजा बांठिया ने इस घटना को गंभीर मानते हुए सिक्योरिटी को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- ब्राजील में लोकतंत्र पर संकट? तख्तापलट की साजिश में पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो घर में नजरबंद

आतंकी नजरिये से हमेशा से संवेदनशील रहा है लाल किला

बताते चलें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण लाल किले से ही होता है, जिससे यह स्थान आतंकी नजरिए से हमेशा संवेदनशील बना रहता है. इसी कारण यहां की सुरक्षा चाक-चौबंद रखने का निर्देश पहले ही दिया गया था.

फर्जी आधार कार्ड के साथ 5 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

इस बीच सोमवार को एक और सुरक्षा चूक देखने को मिली, जब 5 बांग्लादेशी नागरिक फर्जी आधार कार्ड के साथ लाल किले में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए. उन्हें हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है.

इन घटनाओं के बाद 15 अगस्त को देखते हुए लाल किले की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital