Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी का सम्मान, राजनाथ सिंह ने पहनाया हार, NDA संसदीय दल को करेंगे संबोधित

PM Modi NDA Meeting: बैठक की शुरुआत भरपूर जोश के साथ हुई. सांसदों ने पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के लिए सम्मानित किया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर एनडीए की महिला सांसदों को आगे की पंक्ति में बिठाया गया.

PM Modi NDA Meeting

PM Modi NDA Meeting: भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की संसदीय दल की बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है. ये बैठक संसद भवन के ऑडिटोरियम में हो रही है. जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे, एनडीए के सांसदों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया.

बैठक की शुरुआत भरपूर जोश के साथ हुई. सांसदों ने पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के लिए सम्मानित किया. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर एनडीए की महिला सांसदों को आगे की पंक्ति में बिठाया गया.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रस्ताव पास

बैठक के दौरान एनडीए ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ की सफलता पर प्रस्ताव पास किया. पीएम मोदी इस बैठक में सांसदों को संबोधित भी करेंगे. ये बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि संसद के मौजूदा सत्र में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और अब तक कोई बड़ा कामकाज नहीं हो पाया है.

इस बैठक में पीएम मोदी तिरंगा यात्रा और विपक्ष की रणनीति का जवाब देने की योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भी एनडीए अब तैयारी में जुट रहा है.

7 अगस्त से शुरू हो रही नामांकन की प्रक्रिया

7 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. एनडीए को अपने उम्मीदवार का नाम 21 अगस्त तक तय करना होगा, क्योंकि यही नामांकन की आखिरी तारीख है. इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी खत्म हो रहा है.

ये भी पढ़ें- लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक! मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ दाखिल हुए पुलिसकर्मी, 7 जवान सस्पेंड

उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मिलकर करते हैं. फिलहाल इनकी कुल संख्या 782 है. अगर विपक्ष भी कोई उम्मीदवार उतारता है, तो 9 सितंबर को वोटिंग हो सकती है.

सदन में हावी है विपक्ष

ये बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जब संसद में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन बहस हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई विधेयक पारित नहीं हो पाया है. दूसरी तरफ, विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital