उत्तर प्रदेश

जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले में आज होगी सुनवाई

Sambhal Jama Masjid: संभल जिले की बहुचर्चित शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद की सुनवाई आज चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य कुमार सिंह की अदालत में होगी. इस मामले को लेकर हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि यह मस्जिद असल में एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी. वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे ऐतिहासिक रूप से भ्रामक बताया है.

मामले में पहले मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं, लेकिन 19 मई 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा कराए जा रहे सर्वे को सही ठहराते हुए निचली अदालत में सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया था.

क्या है विवाद?

संभल की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का कहना है कि यह मस्जिद नहीं बल्कि हरिहर मंदिर है. जिसे मुगल शासक बाबर ने तोड़कर मस्जिद में बदला था. इस दावे को आधार देने के लिए 19वीं सदी के अंत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा कराए गए एक सर्वे की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है.

एएसआई की पुरानी रिपोर्ट क्या कहती है?

1874–75 में किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट 1879 में तैयार की गई थी. जिसकी अगुवाई एसईएल कार्ले नामक अधिकारी ने की थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि संभल की जामा मस्जिद के वास्तुशिल्प में कई असमानताएं हैं. जो इसे पारंपरिक इस्लामी निर्माण से अलग करती हैं.

ये भी पढ़ें- गजवा-ए-हिंद की साजिश रच रहे दो कट्टरपंथियों को UP एटीएस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट में मंदिर के वास्तु को लेकर विस्तार से बताया गया है. जैसे कि इसकी अलग-अलग लंबाई की विंग्स, गुंबदाकार केंद्रीय कक्ष और असमान चौड़ाई वाले मेहराब. इसके अलावा हिंदू पक्ष यह भी दावा करता है कि शिलालेख के पीछे मंदिर से संबंधित मूल हिंदू अभिलेख मौजूद हो सकते हैं.

मुस्लिम पक्ष का क्या कहना है?

मुस्लिम पक्ष का तर्क है कि यह मस्जिद बाबर के समय की नहीं है, बल्कि उससे पहले मोहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में बनवाई गई थी. उनका कहना है कि बाबर ने यहां केवल जीर्णोद्धार का कार्य कराया था निर्माण नहीं. वे यह भी कहते हैं कि बाबर के नाम वाला शिलालेख एक ऐतिहासिक साक्ष्य है. जिसे झूठा करार देना सही नहीं है.

आज की सुनवाई क्यों अहम?

इस मामले में अदालत द्वारा सर्वे कराए जाने के आदेश के बाद से ही यह मुद्दा संवेदनशील हो गया है. आज की सुनवाई यह तय करेगी कि निचली अदालत में किस दिशा में कार्यवाही आगे बढ़ेगी. चूंकि मामला धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक दावों से जुड़ा है. लिहाजा सभी पक्षों की नजरें चंदौसी अदालत की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago