Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा भगदड़ के बाद अब कैसे हैं हालात? यात्रियों ने क्या बताया? जानिए

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत हो गई थी, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. रेलवे ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया.

Stampede at New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

Stampede at New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. उस दौरान रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी, खासकर उन यात्रियों के बीच जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला में स्नान के लिए जा रहे थे. प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें से कई लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भागदौड़ कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

घायलों और मृतकों की स्थिति

अधिकारियों के मुताबिक, भगदड़ में जान गंवाने वाले 16 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं.

यात्रियों ने बताई आपबीती

घटना के बाद, कई यात्रियों ने अपनी आपबीती मीडिया को सुनाई. एक शख्‍स ने कहा कि उसके परिवार की एक महिला की जान रात को मची भगदड़ में गई. उस दौरान स्‍टेशन पर हजारों लोग जमा हो गए थे. काफी लोग कुचल गए. वहीं, कुछ यात्रियों ने बताया कि अब रेलवे स्‍टेशन पर स्थिति सामान्‍य है. पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश ने बताया कि वह महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं और घटना के बाद स्थिति सामान्य हो गई है. उन्होंने बताया कि अब स्टेशन पर भीड़ नहीं है और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. एक अन्य यात्री उपेंद्र ने भी घटना की जानकारी दी. वह भी महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, और उन्होंने कहा कि शनिवार रात की घटना के बावजूद अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है.

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की मांग, 18 मौतें, 12 घायल

सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया गया

इस घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है. प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो. इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस दुखद घटना के बाद, भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital