सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के साथ शुक्रवार को बवाल हो गया. दरअसल, पार्किंग की जगह नहीं मिलने से परेशान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सीएम की कार रोक दी. इतना ही नहीं, जब सीएम कार से निकले तो उन्हों बुरा-भला भी कहा. गुस्से में बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि ये क्या बकवास है, हम तंग आ चुके हैं. बताया गया है कि व्यक्ति सिद्धारमैया का पड़ोसी है. वरिष्ठ नागरिक नरोत्तम ने शिकायत की कि मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोग अपने वाहन उनके घर के बाहर पार्क कर देते हैं. जिससे उन्हें और उनके परिवार को अपनी गाड़ियां निकालने में परेशानी होती है.
पार्किंग मुद्दे के संबंध में अपने पड़ोसी की शिकायत सुनकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को मामले को देखने के लिए कहा और उन्हें समस्या को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया. बता दें कि मुख्यमंत्री अभी तक बेंगलुरु स्थित अपने आधिकारिक बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं. वह अभी भी अपने पुराने घर में रह रहे हैं जो उन्हें तब आवंटित किया गया था जब वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. अगस्त 2023 में सिद्धारमैया के अपने आधिकारिक आवास में जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: VIDEO: कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच फंसा रहा शख्स, 12 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू
मामले को लेकर कर्नाटक पुलिस ने कहा कि यह सच है की सीएम से मिलने वाले लोग अपनी गाड़ी यहीं पार्क कर देते हैं. वो बड़े अधिकारी होते हैं, जिसकी वजह से हम उन्हें कहीं और गाड़ी पार्क करने के लिए नहीं कह सकते. बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत जायज है. हम उनकी परेशानी समझते हैं. उन्हें अपनी गाड़ी निकालने में दिक्कत होती होगी. पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों की गाड़ियां भी यहां पार्क होती हैं.
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…