Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“ये क्या बकवास है, हम तंग आ चुके हैं”, पार्किंग को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर भड़के पड़ोसी

पार्किंग मुद्दे के संबंध में अपने पड़ोसी की शिकायत सुनकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को मामले को देखने के लिए कहा और उन्हें समस्या को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया.

siddaramaiah

सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के साथ शुक्रवार को बवाल हो गया. दरअसल, पार्किंग की जगह नहीं मिलने से परेशान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सीएम की कार रोक दी. इतना ही नहीं, जब सीएम कार से निकले तो उन्हों बुरा-भला भी कहा.  गुस्से में बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि ये क्या बकवास है, हम तंग आ चुके हैं. बताया गया है कि व्यक्ति सिद्धारमैया का पड़ोसी है. वरिष्ठ नागरिक नरोत्तम ने शिकायत की कि मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोग अपने वाहन उनके घर के बाहर पार्क कर देते हैं. जिससे उन्हें और उनके परिवार को अपनी गाड़ियां निकालने में परेशानी होती है.

मुख्यमंत्री ने दिए कर्मचारियों को निर्देश

पार्किंग मुद्दे के संबंध में अपने पड़ोसी की शिकायत सुनकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को मामले को देखने के लिए कहा और उन्हें समस्या को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया. बता दें कि मुख्यमंत्री अभी तक बेंगलुरु स्थित अपने आधिकारिक बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं. वह अभी भी अपने पुराने घर में रह रहे हैं जो उन्हें तब आवंटित किया गया था जब वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. अगस्त 2023 में सिद्धारमैया के अपने आधिकारिक आवास में जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच फंसा रहा शख्स, 12 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

कर्नाटक पुलिस ने क्या कहा? 

मामले को लेकर कर्नाटक पुलिस ने कहा कि यह सच है की सीएम से मिलने वाले लोग अपनी गाड़ी यहीं पार्क कर देते हैं. वो बड़े अधिकारी होते हैं, जिसकी वजह से हम उन्हें कहीं और गाड़ी पार्क करने के लिए नहीं कह सकते. बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत जायज है. हम उनकी परेशानी समझते हैं. उन्हें अपनी गाड़ी निकालने में दिक्कत होती होगी. पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों की गाड़ियां भी यहां पार्क होती हैं.

-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital