देश

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संसद में साबित नहीं कर पाये बहुमत

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 19 महीने तक सत्ता में रहने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा है. नेपाल के पूर्व पीएम के.पी शर्मा की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. सीपीएन-यूएमएल की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री को विश्वास के समर्थन वापस लेने के बाद पुष्प कमल दहल के पास विकल्प कम बचे थे, जिसके चलते उन्हें पद छोड़ने या एक महीने के अंदर विश्वास मत साबित करने का विकल्प था. शुक्रवार को नेपाली सांसद में विश्वास मत परीक्षण हुआ, जिसमें वो बहुमत साबित नहीं कर पाए.

19 महीने में गिरी प्रचंड सरकार

ऐसा पांचवीं बार हुआ, जब पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को संसद में अविश्वास मत का सामना करना पड़ा. इससे पहले वह चार बार विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे थे. पुष्प कमल दहल के सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी सीपीएन-यूएमएल ने बीते 3 जुलाई को अपना समर्थन वापस ले लिया था. प्रचंड 25 दिसंबर 2022 को नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे, उसके बाद से वह अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे थे. करीब 19 महीने बाद उनकी सरकार गिर गई. 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए 138 वोटों की जरूरत होती है, लेकिन उन्हें 63 वोट मिले. जबकि, प्रस्ताव के खिलाफ 194 वोट कम पड़े.

ये भी पढ़ें- विझिंजम पोर्ट पीएम मोदी के विजन ‘समुद्री अमृत काल 2047’ का एक आदर्श उदाहरण : करण अदाणी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago