देश

एकमात्र भारतीय राज्य जिसकी नहीं है कोई राजधानी, जानें कौन सा है वो प्रदेश

भारत में एक राज्य ऐसा भी है जिसकी फिलहाल कोई राजधानी नहीं है. वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद एक नया राज्य तेलंगाना अस्तित्व में आया. आंध्र प्रदेश की तत्कालीन राजधानी हैदराबाद अब तेलंगाना के हिस्से में आ चुकी है लेकिन हैदराबाद को अगले 10 वर्षों के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी बनाया गया था. जिसकी समय सीमा समाप्त हो गई है.

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा नदी के किनारे बसे अमरावती को प्रदेश की नयी राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा. नायडू ने किसानों से 33,000 एकड़ जमीन खरीदी और शहर के निर्माण के लिए सिंगापुर की एक कंपनी को शामिल किया. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी चुनाव हर गयी और वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी नए मुख्यमंत्री बनें.

रेड्डी ने नायडू सरकार की सभी परियोजनाओं को रोक दिया और नई राजधानी के बजट को कम कर दिया. वाईएसआरसीपी प्रमुख ने इसके बजाय तीन राजधानी शहरों की योजना बनाई. यह एक ऐसा मुद्दा बन गया जो कानूनी हेरफेर में पड़ गया और सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा. नायडू ने इस वर्ष चुनाव जीतकर एक बार फिर सत्ता में वापसी की और जून में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की पूर्व संध्या पर उन्होंने पुष्टि की कि अमरावती राज्य की नई राजधानी होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि विशाखापट्नम राज्य की आर्थिक राजधानी होगी और इसको एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा.

आंध्र प्रदेश ने अमरावती के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग भी मांगा है. केंद्र सरकार ने भूमि की सभी बिक्री के लिए पूंजीगत लाभ छूट प्रदान की थी और आंध्र प्रदेश की राजधानी के लिए स्वीकृत 2,500 करोड़ रुपये में से 1,500 करोड़ रुपये जारी किए थे. हैदराबाद को साझा राजधानी बनाने की समय सीमा भी 2 जून, 2024 को समाप्त हो गई, और तब से आंध्र प्रदेश बिना राजधानी के चल रहा है. उम्मीद है कि नई राजधानी जल्द बन कर तैयार हो जाएगी. लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता, तकनीकी रूप से आंध्र प्रदेश की अपनी कोई राजधानी नहीं है.

ये भी पढ़ें- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संसद में साबित नहीं कर पाये बहुमत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

45 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago