देश

कभी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं किया- लंदन में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी द्वारा लंदन में आयोजित एक चर्चा के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि वो 24 साल से जज के तौर पर काम कर रहे लेकिन कभी भी राजनीतिक दबाव में काम नही किया। सीजेआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी द्वारा लंदन में आयोजित एक चर्चा के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है।

दबाव को लेकर सीजेआई ने कही ये बात

सीजेआई से जब सवाल किया गया कि क्या पिछले कुछ सालों में कभी न्यायपालिका पर कोई राजनीतिक दबाव रहा है। सीजेआई ने यह भी कहा कि भारत में हम जिन लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हैं, उनमें यह भी शामिल है कि हम सरकार की राजनीतिक शाखा से अपेक्षाकृत अलग-थलग जीवन जीते है। हालांकि, सीजेआई ने माना कि जजों को राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों पर निर्णय लेने के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें एक अलग तरह के राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ता है और जाहिर है कि जजों को अपने फैसले से राजनीति पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: “भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का काम प्रगति पर है”, अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने भारत एक्सप्रेस से की खास बातचीत

जज को पता होना चाहिए उनके फैसले के राजनीतिक प्रभाव

सीजेआई ने कहा कि जज को इसका पता होना चाहिए कि उनके फैसले के क्या राजनीतिक प्रभाव हो सकते है। अदालतों में लंबित मुकदमों को लेकर सीजेआई ने कहा कि भारत की आबादी के हिसाब से देश मे जजों की संख्या बहुत कम है। सीजेआई ने कहा कि हमारी न्यायपालिका और जजों की जरूरत है और इसे बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत है।

सीजेआई ने कहा कि भारत में आबादी का अनुपात दुनिया मे सबसे कम है। लंबित मामलों को देखते हुए अधिक से अधिक जजों की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह भी लगता है कि जितनी जल्दी हो सके अदालतों में इन पदों पर नियुक्तियां की जानी चाहिए। सीजेआई ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि यहां हर कोई पत्रकार की तरह व्यवहार करता है और इसका शिकार सबसे ज्यादा जजों को होना पड़ता है।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago