Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत के हमले के डर से पाकिस्तान ने खाली किए LoC के पास आतंकी लॉन्च पैड, खुफिया एजेंसियों का बड़ा इनपुट

India Pakistan Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया है. भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने LoC के पास स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स को खाली कर दिया है.

India Pakistan Tensions

Vikas Abrol


India Pakistan Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. वहीं भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई की आशंका के चलते पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक स्थित कई आतंकी लॉन्च पैड्स को खाली करा लिया है.

सूत्रों के मुताबिक संकेत मिला है कि जम्मू संभाग से लगे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित तीन प्रमुख लॉन्च पैड—शकरगढ़ (कठुआ से सटा), समहनी (नौशेरा से सटा), और सुखमल (हीरानगर से सटा)—जहां 22 अप्रैल से पहले तक लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों के 10-12 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे, अब पूरी तरह खाली हो चुके हैं.

इन आतंकियों को इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) या LoC पार भारत में भेजने की तैयारी पाकिस्तान रेंजर्स और सेना द्वारा की जा रही थी, लेकिन अब भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई की भनक लगते ही पाकिस्तान ने इन ठिकानों को हटा दिया है.

सूत्रों का कहना है कि यह घटनाक्रम हाल ही में पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख और संभावित सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों के मद्देनजर सामने आया है.

यह कार्रवाई इस बात की पुष्टि करती है कि पाकिस्तान न केवल आतंकियों को आश्रय दे रहा था, बल्कि उन्हें भारत में दाखिल कराने की साजिश भी रच रहा था. अब इन लॉन्च पैड्स का खाली होना उसकी घबराहट और दबाव में लिए गए कदमों को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे के अंदर दिल्ली हत्याकांड का बड़ा खुलासा, तीन शातिर किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital