Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WPL 2026 का पहला मेगा ऑक्शन आज, 277 खिलाड़ी दावेदार, 41 करोड़ का बजट

WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पहला मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा. 277 खिलाड़ी दावेदारी करेंगे, जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी शामिल हैं. पांच फ्रेंचाइजी 41.1 करोड़ रुपये के बजट से खरीदारी करेंगी.

WPL 2026 Auction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के ठीक 25 दिन बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है. आज नई दिल्ली में WPL 2026 सीजन के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड को नया रूप देंगी. खास बात यह है कि 2023 में WPL की शुरुआत के बाद यह पहला मेगा ऑक्शन है. इस बार हर टीम ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उन्हीं के ईर्द-गिर्द स्क्वॉड तैयार होगा.

कब और कौन सी टीमें होंगी शामिल?

नीलामी का आगाज आज दोपहर 3:30 बजे से होगा. BCCI ने फिलहाल फ्रेंचाइजी की संख्या 5 ही रखी है. यानी इस बार भी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ही हिस्सा लेंगी. पिछले ऑक्शन में सभी टीमों ने हर खिलाड़ी को खरीदा था लेकिन इस बार असली मेगा ऑक्शन है क्योंकि अब रिटेंशन का नियम लागू हो चुका है.

ऑक्शन में कितने खिलाड़ी उतरेंगे

WPL की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 277 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे. इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ियों में 4 एसोसिएट देशों से भी हैं.

कितने स्लॉट खाली हैं?

रिटेंशन के बाद सभी फ्रेंचाइजी में मिलाकर कुल 73 स्लॉट खाली हैं. इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है. हालांकि जरूरी नहीं कि सभी स्लॉट भरें, 5-6 जगहें खाली भी रह सकती हैं.

किस टीम को सबसे ज्यादा जरूरत?

WPL के नियमों की माने तो किसी भी स्क्वॉड में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं. यूपी वॉरियर्स को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत है क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है. किसी भी टीम में 6 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते.

किसके पास कितने पैसे?

ऑक्शन में कुल 41.1 करोड़ रुपये का बजट है. हर फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ का पर्स मिला है, जिसमें से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की फीस कट चुकी है. अब यूपी वॉरियर्स के पास 14.50 करोड़, गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़, RCB के पास 6.15 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5.70 करोड़ रुपये बचे हैं.

ये भी पढ़ें-अमेरिका में व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड घायल, क्या बोले ट्रंप?

RTM कार्ड का नया नियम

इस बार पहली बार RTM यानी ‘राइट टू मैच’ कार्ड का विकल्प दिया गया है. अगर किसी खिलाड़ी पर सबसे ऊंची बोली लगती है और पुरानी टीम उसे वापस लेना चाहती है तो RTM कार्ड के जरिए उसी कीमत पर खरीद सकती है. गुजरात के पास 3 RTM, बेंगलुरु के पास एक और यूपी वॉरियर्स के पास 4 RTM कार्ड हैं. मुंबई और दिल्ली के पास यह विकल्प नहीं है क्योंकि उन्होंने अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital