Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार रात एक शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी. 6.9 तीव्रता वाले इस भूकंप ने देश के मध्य हिस्सों को खासा प्रभावित किया, जिसमें अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर के पास था, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.
स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे जब धरती कांपी, तो लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. कई पुरानी इमारतें पूरी तरह ढह गईं, जिससे लोग मलबे में दब गए. सेबू और आसपास के इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं.
आपदा प्रबंधन विभाग ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं. बचाव टीमें दिन-रात मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
सेबू प्रांत की गवर्नर ने लोगों से शांत रहने और खुले स्थानों में जाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय से तत्काल सहायता भेजी जा रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि चर्चों, स्कूलों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है.
इसे भी पढ़ें-UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला, सिर में लगे 10 टांके, सपा ने जताई चिंता
फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बनती है. इससे पहले 2013 में बोहोल में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप में भी सैकड़ों लोग मारे गए थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…