दिवंगत आरएसएस नेता रूद्रेश की हत्या का आरोपी गौस नियाजी.
Terrorist Gaus Niazi arrested from South Africa: केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसियों ने 5 लाख के मोस्ट वांटेड पीएफआई के आतंकी को विदेशी धरती से पकड़ा है. इसके साथ ही आतंकी को भारत भी डिपोर्ट करवाया गया है. आतंकी का नाम मोहम्मद गौस नियाजी है. आतंकी पर बेंगलुरु में संघ के नेता की हत्या का आरोप था. जानकारी के अनुसार गौस नियाजी को साउथ अफ्रीका से भारत लाया गया है.
जानकारी के अनुसार आतंकी गौस नियाजी ने 2016 में बेंगुलरु में संघ के नेता रुद्रेश की हत्या की थी. इसके बाद वह भारत से फरार हो गया था. उसने विदेश में भी अलग-अलग ठिकाने बनाए. मामले की जांच एनआईए कर रही है. साउथ अफ्रीका में गौस की लोकेशन गुजरात एटीएस ने ट्रैक की इसके बाद इसकी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को दी गई. इसके बाद एनआईए की एक टीम साउथ अफ्रीका गई और शनिवार को उसे लेकर मुंबई पहुंची.
बता दें कि साल 2016 में बेंगुलरु के शिवाजीनगर क्षेत्र में आरएसएस नेता रूद्रेश की हत्या कर दी थी. रूद्रेश बेंगुलरु में संघ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे. तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया था. हमले में रूद्रेश की मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…
15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…
Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…
उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…