देश

NIA Raid: ISIS भर्ती मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु और तेलंगाना में 30 जगहों पर छापेमारी

एनआईए (National Investigation Agency) ने ISIS कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना में एक साथ 30 स्थानों पर छापेमारी कर रही है. जिसमें कोयंबटूर में 21 स्थानों, चेन्नई में 3 स्थानों, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में छापेमारी चल रही है.

NIA की 30 जगहों पर एक साथ छापेमारी

तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य में फैल रहे आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ NIA की ये बड़ी कार्रवाई है. हाल ही में एनआईए ने तमिलनाडु और तेलंगाना में आतंक फैलाने की साजिश में ISIS की भूमिका की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया था. इस मामले के दर्ज होने के बाद एनआईए ने राज्य भर में 30 जगहों पर एकसाथ छापेमारी शुरू की है.

कई राज्यों में की थी छापेमारी

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने झारखंड माड्यूल से जुड़े एक मामले में कई राज्यों में छापेमारी की थी. जिसमें एक संदिग्ध को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. इसके पहले जुलाई में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र फैजान को भी गिरफ्तार किया गया था. फैजान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान कैंपस के बाहर आईएसएस से जुड़े सदस्यों के संपर्क में आया था. इसके अलावा छह राज्यों में NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सेन उर्फ उमर बहादुर नाम के युवक को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- “सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा, अहंकारी लोग सरकार में बैठे हैं”, प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

छापेमारी में कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक छापेमारी में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिली हैं. इसके अलावा एक चाकू और ISIS से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

21 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

46 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago