देश

CWC Meet: हैदराबाद में CWC की बैठक से पहले लगे ‘करप्ट वर्किंग कमेटी’ के पोस्टर, कांग्रेस सांसद बोले- 80 सीटें जीतेंगे

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की पुनगर्ठित वर्किंग कमेटी (CWC) की पहली बैठक शनिवार को हैदराबाद में होने जा रही है. इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव और इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर रणनीति और कई अन्य विषय पर मंथन किया जाएगा. पार्टी इस आयोजन के माध्यम से तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को भी चुनौती देने की तैयारी में है. कार्य समिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ की घोषणा करेगी. नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक शनिवार दोपहर ढाई बजे होगी. लेकिन इससे पहले ही  हैदराबाद शहर में कुछ स्थानों पर ‘करप्ट वर्किंग कमेटी’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं.

वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके हैं. CWC की बैठक दो दिनों तक चलने वाली है.

‘BRS के खिलाफ लाया जाएगा आरोप पत्र’

वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस सांसद 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे, लेकिन पार्टी के अन्य नेता तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे और बीआरएस सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ सामने लाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ ‘INDIA’ की एकजुटता को आगे ले जाने पर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण की संभावनाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है. बैठक में कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- “विधायक कहते थे 5 करोड़ मिले, मैंने कहा- यहां इतना नहीं कमा पाओगे मौज करो”, कमलनाथ ने बताया कैसे गिरी थी सरकार

’80 सीटें का दावा’

बैठक से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि, “कांग्रेस तेलंगाना को विशेष महत्व दे रही है. राज्य में BRS बीजेपी की ‘बी’ टीम है. बीजेपी यहां अकेले कांग्रेस से नहीं लड़ सकती, इसलिए उसने अपनी बी टीमों को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में आगामी चुनाव में 80 सीटें जीतने जा रही है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

3 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

8 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

35 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

37 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

37 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

56 minutes ago