बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा का बाजार गर्म रहा है. इस पर निशांत कुमार ने अभी भी पत्ते नहीं खोले हैं, हालांकि उन्होंने अपने पिता को लेकर जरूर कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वही एनडीए के सीएम फेस होंगे. निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में सीएम चेहरा नीतीश कुमार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बात को माना है.
उन्होंने बिहार के लोगों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की. निशांत कुमार ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार आए थे और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि 15 साल हमारे साथ रहे और उन्हीं के फेस पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.”
राजनीति में उनकी एंट्री के बारे में पूछे गए सवाल को निशांत कुमार हंसकर टाल गए. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर दो टूक कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 100 प्रतिशत ठीक हैं. बिहार की जनता देख रही है, जनता मालिक है, वह फैसला लेगी. उन्होंने बिहार की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि 2010 में जो बहुमत दिया था, इस बार उससे भी ज्यादा दें.
बता दें कि पिछले कई महीने से निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर चर्चा होती रही है. इसे लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने कई मौकों पर पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर और बैनर लगाए हैं. जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक दावा किया था कि होली के बाद निशांत राजनीति में आएंगे. हालांकि, अब तक इसे लेकर पिता-पुत्र ने कोई बयान नहीं दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…