FD Interest Rate: RBI की ओर से ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती का असर अब FB में मिलने वाले ब्याज दरों पर दिखने लगा है. देश के बड़े बैंक जैसे SBI, BOI और PNB ने एफडी पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया है. इसके साथ ही HDFC बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें भी कम कर दी हैं.
SBI ने 3 करोड़ रुपए से कम की खुदरा एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है. अब 1 साल से कम और 2 साल तक की एफडी पर ब्याज 6.70% मिलेगा (पहले 6.80%) 2 से 3 साल की एफडी पर ब्याज 6.90% कर दिया गया है (पहले 7%) नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी.
इसके साथ ही बैंक ने अपनी ‘अमृत कालश’ एफडी स्कीम को भी बंद कर दिया है.
बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी की दरों में 0.25% तक की कटौती की है. 180 दिन से 1 साल तक की एफडी पर अब 5.75% ब्याज मिलेगा. 1 साल की एफडी पर अब 6.80% ब्याज (0.20% की कटौती). 1 से 2 साल की एफडी पर ब्याज 6.75% हो गया है. साथ ही, बैंक ने 400 दिन वाली स्पेशल एफडी को भी बंद कर दिया है, जिस पर 7.30% ब्याज मिल रहा था.
एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें भी कम कर दी हैं. 50 लाख रुपए से कम के बैलेंस पर ब्याज दर 3% से घटाकर 2.75% 50 लाख से ज्यादा के बैलेंस पर अब 3.25% ब्याज मिलेगा (पहले 3.5%) आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक पहले से ही 3% ब्याज दे रहे हैं.
इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर को 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है, जिससे होम लोन थोड़ा सस्ता हो जाएगा.
ब्याज दरों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों को अब एफडी से हटकर दूसरे विकल्पों की ओर देखना चाहिए. सीनियर सिटिजन के लिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं, जैसे सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS), बेहतर विकल्प हैं. AAA रेटेड कॉरपोरेट एफडी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इनमें मंथली ब्याज भुगतान का विकल्प मिलता है और रिटर्न भी थोड़ा ज़्यादा होता है. लंबी अवधि की एफडी में निवेश करना अभी बेहतर हो सकता है, क्योंकि आगे दरें और घट सकती हैं. ब्याज दरें घटने पर डेट फंड्स भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, इसलिए उन पर भी विचार किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…