नीता अंबानी
Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ में 3,000 से अधिक बेसहारा स्कूल जाने वाले बच्चों की व्यक्तिगत रूप से सेवा करके अपना 60वां जन्मदिन मनाया. बच्चों ने मनोरंजन और उपहारों से भरी शाम का खूब आनंद लिया. नीता अंबानी कहती हैं बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं. अपने जन्मदिन समारोह में, नीता अंबानी को छात्रों से हाथ मिलाते और उनके साथ एक बड़ा जन्मदिन का केक काटते हुए देखा गया.
रिलायंस फाउंडेशन के एक बयान में कहा गया है कि नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में 1.4 लाख लोगों के लिए अन्न सेवा की गई. देश के 15 राज्यों में समुदायों को गर्म पका हुआ भोजन परोसा गया और लोगों को सूखे राशन किट बांटे गए.
शिक्षाविद्, परोपकारी, व्यवसायी, कला और खेल की संरक्षक और महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए मुखर नीता अंबानी हमेशा संसाधनों और अवसरों के साथ लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने की कोशिश करती रही हैं. भारतीय बिजनेस की प्रथम महिला के रूप में जानी जाने वाली नीता अंबानी ने अपनी अलग पहचान बनाई है. साथ ही, वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं.
यह भी पढ़ें: “एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी
नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने वाली पहली भारतीय भी हैं. वह ‘हर सर्कल’ नामक एक समावेशी, सहयोगी, इंटरैक्टिव डिजिटल आंदोलन की संस्थापक भी हैं जो भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है. नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में मुंबई में हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…
Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…
PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें शुभ…
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…