Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लाखों लोगों को राशन, 3000 बेसहारा बच्चों के लिए ‘अन्न सेवा’… नीता अंबानी ने ऐसे मनाया अपना 60वां जन्मदिन

शिक्षाविद्, परोपकारी, व्यवसायी, कला और खेल की संरक्षक और महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए मुखर नीता अंबानी हमेशा संसाधनों और अवसरों के साथ लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने की कोशिश करती रही हैं.

नीता अंबानी

नीता अंबानी

Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ में 3,000 से अधिक बेसहारा स्कूल जाने वाले बच्चों की व्यक्तिगत रूप से सेवा करके अपना 60वां जन्मदिन मनाया. बच्चों ने मनोरंजन और उपहारों से भरी शाम का खूब आनंद लिया. नीता अंबानी कहती हैं बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं. अपने जन्मदिन समारोह में, नीता अंबानी को छात्रों से हाथ मिलाते और उनके साथ एक बड़ा जन्मदिन का केक काटते हुए देखा गया.

1.4 लाख लोगों को दिया गया राशन किट

रिलायंस फाउंडेशन के एक बयान में कहा गया है कि नीता अंबानी के 60वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में 1.4 लाख लोगों के लिए अन्न सेवा की गई. देश के 15 राज्यों में समुदायों को गर्म पका हुआ भोजन परोसा गया और लोगों को सूखे राशन किट बांटे गए.

शिक्षाविद्, परोपकारी, व्यवसायी, कला और खेल की संरक्षक और महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए मुखर नीता अंबानी हमेशा संसाधनों और अवसरों के साथ लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने की कोशिश करती रही हैं. भारतीय बिजनेस की प्रथम महिला के रूप में जानी जाने वाली नीता अंबानी ने अपनी अलग पहचान बनाई है. साथ ही, वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं.

यह भी पढ़ें: “एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी

न्यूयॉर्क के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल होने वाली पहली भारतीय भी हैं. वह ‘हर सर्कल’ नामक एक समावेशी, सहयोगी, इंटरैक्टिव डिजिटल आंदोलन की संस्थापक भी हैं जो भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है. नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में मुंबई में हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital